पार्टी में Paris Jackson ने स्टनिंग लुक से खींचा सबका ध्यान, शीयर ड्रेस में दिखीं काफी बोल्ड
Friday, Mar 06, 2026-05:56 PM (IST)
एंटरटेनमेंट डेस्क. पॉप के किंग कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बेटी और सिंगर-मॉडल पेरिस जैक्सन एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। पेरिस फैशन वीक के दौरान आयोजित एक शानदार पार्टी में उन्होंने अपने स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 27 वर्षीय पेरिस उस आफ्टर-पार्टी में शामिल हुईं, जिसे फ्रांसीसी लग्जरी फैशन ब्रांड क्लोए की ओर से ग्रैंड पैलेस में आयोजित किया गया था। इस दौरान की उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो इस खास मौके पर पेरिस जैक्सन ने बेहद स्टाइलिश और बोल्ड लुक चुना। उन्होंने हल्के ब्राउन कलर की एक शीयर ड्रेस पहनी, जो पारदर्शी कपड़े से बनी थी और उनके एंकल्स तक गिरती हुई नजर आ रही थी। इस आउटफिट ने उनके लुक को बेहद आकर्षक और फैशनेबल बना दिया।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए पेरिस ने ड्रेस से मैचिंग ओपन-टो सैंडल्स पहने। अपने लंबे बालों को उन्होंने हल्की वेव्स में खुला रखा, जिससे उनका लुक और भी एलिगेंट दिखाई दे रहा था।

एक्सेसरीज की बात करें तो पेरिस ने गोल्ड-चेन वाले स्टाइलिश नेकलेस पहने, जो उनके पूरे लुक को ग्लैमरस टच दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथ में एक छोटा बरगंडी कलर का पर्स भी कैरी किया , जो उनके स्टाइल में चार चांद लगा रहा था।

पेरिस जैक्सन का यह पब्लिक अपीयरेंस ऐसे समय में सामने आया है जब वह अपने दिवंगत पिता माइकल जैक्सन की संपत्ति से जुड़े कानूनी मामले को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वह इस समय अपने पिता की एस्टेट के एग्जीक्यूटर्स के साथ चल रहे कानूनी विवाद को लेकर खबरों में बनी हुई हैं।

