पूल...फेयरीटेल की सजावट.. सपने की दुनिया से कम नहीं है परमिश वर्मा की पत्नी का बेबी शावर, पिंक ड्रेस में गीत ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

Friday, Jul 29, 2022-10:53 AM (IST)

मुंबई: पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। परमीश वर्मा की पत्नी गीत ग्रेवाल प्रेग्रेंट हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेगा। हाल ही में सिंगर ने प्रेग्नेंट पत्नी के लिए बेबी शावर पार्टी होस्ट की। इस पार्टी की तस्वीरें परमिश ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं जो इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। पहली तस्वीर में होने वाले मम्मी-पापा बेहद एक्साइटेड लग रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो गीत पिंक कलर की ड्रेस में स्टनिंग दिख रही हैं। इस ड्रेस में गीत बेहद काॅन्फिडेंस से बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं परमिश ब्लैक सूट पहने हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में गीत पति परमिश की आंखों में खोई हुई हैं। वहीं सिंगर अपनी पत्नी को प्यार से निहार रहे हैं।

PunjabKesari

बाकी की तस्वीरों में पूल और इसके किनारे पर पेस्टल पिंक व ब्लू थीम्ड की सजावट देखी जा सकती है जो मन मोह लेने के लिए काफी है।

PunjabKesari

फेयरीटेल की सजावट से लेकर सुंदर टेडी वियर्स तक सब कुछ किसी सपने की दुनिया से कम नहीं है।

PunjabKesari

यही नहीं इस दौरान ‘बेबी वी’ भी लिखा हुआ। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए परमिश ने कैप्शन में लिखा-'हमारे सपने सच हो रहे हैं, भगवान दयालु हैं। लव यू बेब एंड बेबी वी।'

PunjabKesari

परमिश ने अप्रैल 2022 में पत्नी की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने अपनी पत्नी गीत संग एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- 'हमें यह खबर साझा करते हुए खुशी हो रही है कि, हम माता-पिता बन रहे हैं। भगवान आपने हमारे जीवन में जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए धन्यवाद। वाहेगुरु मेहर करे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)

परमिश वर्मा ने  21 अक्टूबर 2021 को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। परमिश ने गीत के साथ आनंद-कारज रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस दौरान दोनों अपने-अपने वेडिंग लुक में कमाल के लग रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐏𝐀𝐑𝐌𝐈𝐒𝐇 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 (@parmishverma)


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News