'पवित्र बंधन' फेम साहिल उप्पल ने गर्लफ्रेंड संग रचाई गुपचुप शादी, सात जन्मों के लिए थामा राइटर आकृति का हाथ

Monday, Dec 19, 2022-02:14 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कई स्टार्स अपने प्यार संग शादी के बंधन में बंध चुके हैं और अब इस लिस्ट में एक और कपल का नाम शामिल हो गया है। टीवी एक्टर साहिल उप्पल गर्लफ्रेंड आकृति अत्रेजा संग शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट छाई हुई हैं।

PunjabKesari


 
खबरों की मानें तो इस कपल साहिल उप्पल ने गर्लफ्रेंड आकृति संग 8 दिसंबर को गुपचुप शादी रचाई है। सामने आए शादी के वीडियो में कपल एक दूसरे को वरमाला पहनाता नजर आ रहा है। आकृति रेड कलर के लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं एक्टर ने ग्रीन कलर की हैवी एंब्रॉयडरी वाली शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MAYUKAR 💗 (@mayukarxforever_)

इतना ही नहीं, शादी के बाद साहिल और आकृति ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की, जहां दोनों व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग किए नजर आए। डीप नेक व्हाइट लहंगे व डायमंड ज्वेलरी में न्यूली वेड आकृति बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं,  साहिलऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अपने पत्नी के साथ मैचिंग किए डैशिंग लग रहे हैं। यह वीडियोज देखने के बाद फैंस कपल को नई शुरुआत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Mehra (4ऊ) (@4umehra)

काम की बात करें तो साहिल ने ‘पिंजरा खूबसूरती का’ सीरियल से खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके अलावा वह, जीत गई तो पिया मोरे, पिया अलबेला, महारक्षक देवी, पवित्र बंधन जैसे शोज में भी नजर आए। वहीं उनकी पत्नी आकृति ‘इमली’  ‘सिंदूर की कीमत’ और ‘नागमणि’ जैसे सीरियल्स के लिए कहानी लिख चुकी हैं।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News