शादी के मंडप में बैठी थी दुल्हन तभी सिर पर आकर बैठ गया कबूतर, दूल्हे ने किया ऐसे रिएक्ट
Saturday, Jun 14, 2025-03:08 PM (IST)

मुंबई: आपके साथ कब क्या कमाल हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसा ही कमाल हुआ इस दुल्हन के साथ। यह दुल्हन अपने दूल्हे राजा के साथ शादी के मंडप पर बैठी थी और तभी अचानक एक कबूतर आकर उसके सिर पर बैठ गया। इस अकल्पनीय नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कोई भी इसे देख रहा है बस खुश हो रहा है।
शादी के लाल जोड़े में एक दुल्हन अपने दूल्हे राजा के साथ शादी के मंडप में बैठी हुई थी और पंडित अपनी पूजा पाठ में लगे हुए थे। इतने में एक कबूतर उड़ता हुआ आता है और दुल्हन के सिर पर जा बैठता है. एक बार को दुल्हन घबरा गई लेकिन उसने सिचुएशन को कंट्रोल किया और फिर इस मोमेंट को एंजाॅय करने लगी। कमाल की बात तो यह है कि दूल्हे राजा खुद इस मोमेंट पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ना ही कबूतर को भगाने की कोशिश की।