Bafta Awards में Boong की ऐतिहासिक जीत का पीएम मोदी ने मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर दी मेकर्स को दी बधाई

Tuesday, Feb 24, 2026-12:41 PM (IST)

मुंबई. फिल्म निर्माता और एक्टर फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म बूंग ने ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) समारोह में बाजी मारी है और बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म श्रेणी में पुरस्कार जीता है। खास बात यह है कि बूंग ने डिज्नी की फिल्मों लिलो एंड स्टिच और जूटोपिया-2 के साथ-साथ एनिमेटेड साइंस फिल्म आर्को को पछाड़कर यह खिताब जीता है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए एक्टर और फिल्म टीम को खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर बूंग की जीत पर बधाई दी है।

 
पीएम मोदी ने बूंग मूवी की इस ऐतिहासिक जीत का सोशल मीडिया के जरिए जश्न मनाया और टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल लिखा- इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। यह वास्तव में बहुत खुशी का क्षण है, खासकर मणिपुर के लिए। यह हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।

 


इससे पहले फिल्म निर्माता करण जौहर, शेखर कपूर और एक्ट्रेस कंगना रनौत सहित इंडस्ट्री के कई सेलेब्स के बूंग की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की। 

 

PunjabKesari


बता दें कि यह निर्देशक के रूप में लक्ष्मीप्रिया देवी की पहली फिल्म है, जिसकी कहानी मणिपुर के एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लापता पिता को अपने परिवार से मिलाने के लिए यात्रा पर निकलता है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News