''दीदी और मेरा एक खास रिश्ता था'' लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर PM मोदी का खास पोस्ट

Saturday, Sep 28, 2024-05:43 PM (IST)

मुंबई: 'स्वर कोकिला' लता मंगेशकर महान सिंगर थीं। हिंदुस्तान की धरती पर लता मंगेशकर जैसा कोई दूसरा सिंगर नहीं हुआ। लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली और मखमली आवाज से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया था।  लता जी का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। अगर आज लता जी जिंदा होती तो वह अपना 95वां जन्मदिन मनाती।

PunjabKesari

 

उनकी 95वीं बर्थ एनिवर्सरी पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। वहीं पीएम मोदी ने भी लता जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल से लता मंगेशकर संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें पीएम लता दीदी को झुककर प्रणाम करते हुए नजर आ रहे हैं।

पीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'लता दीदी को उनकी जयंती पर याद करते हुए। अपने भावपूर्ण गीतों के कारण वे हमेशा लोगों के दिलों और दिमाग में जिंदा रहेंगी। लता दीदी और मेरा एक खास रिश्ता था। मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है।'

PunjabKesari

 

लता मंगेशकर और प्रधानमंत्री मोदी के बीच एक खास जुड़ाव था।  दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते थे. लता जी और पीएम मोदी की कई बार मुलाकातें हुई थी। लता जी के निधन पर भी प्रधानमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया था। 

PunjabKesari
लता जी के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर शास्त्रीय संगीतकार थे। पिता से ही उन्हें संगीत के क्षेत्र में आने की प्रेरणा मिली थी।छोटी उम्र में ही उन्होंने गाना शुरु कर दिया था और बॉलीवुड में भी उन्हें जल्दी ब्रेक मिल गया था। उन्होंने अपने 7 दशक के करियर में कई भाषाओं में हजारों गाने गए थे। लता जी का 92 साल की उम्र में 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया था।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News