किरण खेर के बाद अब ये एक्ट्रेस भी हुई कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दिया हेल्थ अपडेट
Friday, Mar 24, 2023-03:30 PM (IST)
मुंबई। देश में एक बार फिर करोना की रफतार बढ़ती नज़र आ रही है। कोरोना के मामलों में तेजी दिखाई दे रही है। इसी के चलते बॉलीवुड सितारे भी कोरोना की चपेट में आ रहें हैं। हाल ही में किरण खेर की कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी और अब पूजा भट्ट ने भी कंफर्म किया है कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं।
शुक्रवार की सुबह पूजा भट्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट में लिखा, और ठीक 3 साल बाद मेरा पहली बार कोरोना पॉजिटिव टेस्ट आया है। लोगों मास्क पहनों! कोविड अभी भी बहुत करीब है और फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद आपको चपेट में ले सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आऊंगी।”
And exactly 3 yrs later,I have tested positive for the first time. Mask up people! Covid is still very much around & can get to you despite being fully vaccinated. Hopefully I shall be back on my feet soon 🙏 https://t.co/WmNV6dH97n
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) March 24, 2023
पूजा भट्टी फिल्म मेकर महेश भट्ट की सबसे बड़ी बेटी हैं। उन्होंने 1989 में 17 साल की उम्र में अपने पिता के डायरेक्शन में बनी एक टीवी फिल्म ‘डैडी’ के साथ एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान के साथ पूजा की ‘दिल है कि मानता नहीं’ सुपरहिट रही थी। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। पूजा ‘कजरारे’, ‘जिस्म 2’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुकी हैं। पूजा भट्ट आखिरी बार ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में सनी देओर, दुलकर सलमान और श्रेया धनवंतरी ने भी अहम रोल प्ले किया था। वह ओटीटी शो 'बॉम्बे बेगम' और 'सड़क 2' जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं।