आकांक्षा के सुसाइड पर पूनम दुबे ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- ''मुश्किलों से लड़ने के लिए जिंदगी को ख़त्म करने के अलावा और भी कई रास्ते हैं''

Monday, Mar 27, 2023-12:40 PM (IST)

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस की लाश सारनाथ के एक होटल में मिली। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। आकांक्षा के जाने पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है। वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने भी इस पर रिएक्ट किया है। 

PunjabKesari
पूनम दुबे ने दो पोस्ट शेयर किए हैं। पहले में आकांक्षा दुबे की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ लिखा है- भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और तुम्हारे परिवार को सहन शक्ति। हम सब को दुनिया में बहुत मुश्किलें मिलती है जब हम हार जाते है। बहुत सारे ऐसे लोग भी मिलते है जो हमारा जीना हराम कर देते है तब भी हम हार जाते है पर अपनी ज़िंदगी को ख़त्म करने के अलावा भी बहुत रास्ते हैं। इन सब मुश्किलों के बावज़ूद हमे एक बार अपने परिवार के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए। जिंदगी अनमोल है। इसलिए हमेशा पॉजिटिव रहिए और जो नेगेटिव लोग हों, उनसे दूर रहिए। नकारात्मक सोच से दूर रहिए।

PunjabKesari
दूसरे पोस्ट में पूनम दुबे ने लिखा- जब तक आप जिंदा हो, कोई आपको खुश नहीं देख सकता। आपको आगे बढ़ते नहीं देख सकता। आपको क्यों खुश हो? क्यों आगे हो? क्यों इसके साथ हो? क्यों उसके साथ हो? क्यों हो? क्या हो? कहां हो? सब पूछते हैं। लेकिन जिंदगी में कैसे हो? क्या तकलीफें हैं? कोई नहीं जानना चाहता है और अगर किसी ने दोस्त बनकर जान लिया तो बस भाई साहब अगले दिन पकौड़े-चाय के साथ शाम के नाश्ते में आपकी बातों पर चर्चा शुरू हो जाती है। न कोई दोस्त होता है इंडस्ट्री में न प्यार। सब दिखावा है। आपके इस दुनिया से जाने के बाद सब को चिंता होती है और सबका एक ही डायलॉग होता है- काश बात की होती। नकली दुनिया। नकली लोग। इस दुनिया के नकली लोगों के बारे में नहीं सिर्फ अपने मां, बाप फैमिली का सोचना चाहिए। सुसाइड करना इसका हल नहीं है।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News