रणबीर कपूर की मचअवेटिड फिल्म Animal का पोस्टर Out, फिल्म की रिलीज डेट की भी हुई अनाउंसमेंट
Monday, Sep 18, 2023-11:36 AM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले कई समय से अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनके फैंस इस फिल्म की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है। रणबीर की मचअवेटिड फिल्म एनिमल का पोस्टर रिलीज कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
दमदार लुक में नजर आए रणबीर कपूर
पोस्टर की बात करें तो, इसे टी-सीरिज की ऑफिशिलय इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। पोस्टर में रणबीर का काफी दमदार लुक नजर आ रहा है। लंबे बाल और मुंह में सिगरेट लिए रणबीर काफी हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म के पोस्टर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी रणबीर की 'एनिमल'
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउसमेंट कर दी है। रणबीर कपूर की फिल्म इस साल के अंत में यानी 1 दिसबंर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। वहीं, फिल्म का टीजर 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि, फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आने वाली है। फिल्म का संदी रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। जो 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
‘पेड्डी’ का दूसरा गाना ‘रई रई रा रा’ 2 मार्च को होगा रिलीज, हाई-एनर्जी एंथम से बढ़ेगी फिल्म की धड़कन
