प्रकाश राज की मां का निधन, पवन कल्याण ने जताया शोक, लिखा-जो इस समय अपनी माता को खोने के शोक में डूबे..

Monday, Mar 30, 2026-03:59 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रकाश राज पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां सुवर्णलता का रविवार सुबह बेंगलुरु स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। उसी शाम उनका अंतिम संस्कार भी किया गया। मां को खोने से एक्टर सदमे में हैं। वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी इस क्षति के लिए प्रकाश राज को हिम्मत दे रहे हैं।

 

प्रकाश राज की मां सुवर्णलता उनके जीवन की प्रेरणा थीं। कई इंटरव्यूज में एक्टर ने खुलासा किया है कि उनका बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा था।  पिता की शराब की लत के कारण घर की पूरी जिम्मेदारी उनकी माता के कंधों पर आ गई थी। उन्होंने अकेले दम पर घर चलाया और बच्चों को पाला। प्रकाश राज अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देते नजर आए हैं।

 

प्रकाश राज की मां के निधन की खबर मिलते ही आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सुपरस्टार पवन कल्याण ने अपना दुख व्यक्त किया और लिखा, 'प्रसिद्ध एक्टर प्रकाश राज की माता सुवर्णलता जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। मैं श्री प्रकाश राज गारू और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो इस समय अपनी माता को खोने के शोक में डूबे हैं।' 

 


प्रकाश राज का करियर
बता दें, प्रकाश राज ने न सिर्फ हिंदी सिनेमा में अपना योगदान दिया, बल्कि उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। एक्टर अपने करियर में पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके है और करीब उन्होंंने 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है।

   


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News