उफ... शर्मनाक'' पवन कल्याण ने तेलुगू लोगों से हिंदी बोलने पर दिया ज़ोर तो भड़के प्रकाश राज, बोले-''किस कीमत पर खुद को बेचा?

Saturday, Jul 12, 2025-01:08 PM (IST)


मुंबई:प्रकाश राज उन स्टार्स में से हैं जो अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। समाजिक से लेकर राजनीतिक हर मुद्दे पर प्रकाश राज खुलकर अपनी राय रखते हैं। अब प्रकाश राज आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और एक्टर पवन कल्याण पर बरसते दिखे।

PunjabKesari

 

दरअसल, एक्टर पवन कल्याण ने तेलुगू बोलने वाले लोगों से हिंदी भाषा सीखने और बोलने की अपील की। इसके साथ ही कहा कि हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है और इससे क्षेत्रीय भाषाओं को कोई खतरा नहीं है। डिप्टी CM और एक्टर पवन कल्याण की ये बात प्रकाश राज को कुछ खास पसंद नहीं आई। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है।

 

प्रकाश राज ने पवन कल्याण का वीडियो X पर रीट्वीट किया और लिखा- 'बस पूछ रहा हूं। किस कीमत पर खुद को बेचा? शर्मनाक है।'


कुछ महीने पहले भी प्रकाश राज ने पवन कल्याण पर धावा बोला था और उन पर हिंदी भाषा थोपने का आरोप लगाया था। पवन कल्याण ने मई 2025 में तमिलनाडु के नेताओं द्वारा हिंदी भाषा का विरोध करने पर सवाल उठाया था।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News