''ड्रैगन'' में NTR के इनपुट्स पर बोले डायरेक्टर प्रशांत नील, बताई यह दिलचस्प बात
Monday, Jun 01, 2026-04:51 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 'ड्रैगन' इस समय इंडियन सिनेमा की सबसे मच-अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। यह फिल्म 'मैन ऑफ द मासेस' एनटीआर (NTR) और विजनरी फिल्ममेकर प्रशांत नील को एक साथ लेकर आ रही है, जो बड़े पर्दे पर एक बहुत बड़ा सिनेमैटिक इवेंट होने वाला है। एक बड़े स्केल पर बनाई जा रही यह फिल्म अपने साथ बड़े एक्शन, इंटेंस कहानी और शानदार विजुअल्स का एक ऐसा पैकेज लाने का वादा करती है, जिसे थिएटर में देखने का मजा ही अलग होगा।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की पहली झलक (फर्स्ट ग्लिम्प्स) ने देश भर में तहलका मचा दिया है और सोशल मीडिया पर फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म पिछले 5 सालों से डेवलप हो रही है, और एनटीआर ने इसके ड्रामेटिक डेप्थ को निखारने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
इसी बारे में बात करते हुए डायरेक्टर प्रशांत नील ने कहा, "5 साल। शुरुआत के 3 सालों में मेरे पास राइटर्स नहीं थे, वे उसके बाद ही आए। इस दौरान हीरो (एनटीआर) और मैं अक्सर इस कहानी को लेकर बातें किया करते थे। ड्रामा के मामले में मुझे उन पर पूरा भरोसा है, जब भी मैं उनसे जाकर बात करता हूँ, तो मुझे एक गहरा यकीन होता है। ऐसा इसलिए नहीं है कि मुझे अपने हीरो से सिर्फ अप्रूवल (मंजूरी) चाहिए, बल्कि मैं सच में उन पर बहुत भरोसा करता हूँ।"
उन्होंने आगे जोड़ा, "मैं आमतौर पर ऐसे ऑडियंस के पास जाता हूँ जिस पर मुझे भरोसा हो, और मेरी खुशकिस्मती है कि एनटीआर इस मामले में बिल्कुल कमाल हैं। उन्होंने इस फिल्म में जो इनपुट्स (सुझाव) दिए हैं, वे बेहद शानदार रहे हैं। मैं उनके साथ काम करके बहुत खुश हूँ, जहाँ हम कहानी के ड्रामेटिक सीन्स को लेकर इतनी खुलकर चर्चा कर सकते हैं।"
जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, तब से इसने बॉक्स ऑफिस और फैंस के बीच एक जबरदस्त बज बना रखा है। सिनेमा के दो इतने बड़े नाम जब एक साथ आ रहे हैं, तो 'ड्रैगन' का सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनना तो तय है।
प्रशांत नील के डायरेक्शन में बन रही 'ड्रैगन' में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। इस मेगा-बजट फिल्म को मइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स (NTR Arts) के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह फिल्म कुल 5 भाषाओं में 11 जून 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक ग्रैंड रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।
