प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी का पहला पोस्ट, पति विवेक संग व्हाइट ट्विनिंग करती बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस
Thursday, Mar 19, 2026-02:48 PM (IST)
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस शादी के पूरे 10 साल बाद पति विवेक दहिया के बच्चे की मां बनने वाली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में कपल ने इस खुशखबरी की पुष्टि की थी। वहीं, अब हाल ही में प्रेग्नेंट दिव्यांका का पहला पोस्ट सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया।

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों वह पति विवेक दहिया संग व्हाइट ट्विंनिंग करती नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती बेहद खुश दिख रही हैं। एक तस्वीर में दोनों छोटे-छोटे बूट्स दिखाते हुए बेबी के आने का इशारा कर रहे हैं।
इन तस्वीरों को शेयर कर दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- ''10 साल बाद कहानी में एक नया मोड़
कुछ सफ़र जल्दबाज़ी के लिए नहीं होते…
बल्कि वे एक-दूसरे के साथ मिलकर तैयार होने के बारे में होते हैं।
और ठीक जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो चुकी है…
ज़िंदगी उसमें सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है।
अभी भी इस पल को जी रहे हैं… अभी भी बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं…
हमारे दिल कृतज्ञता से भरे हुए हैं -
हम माता-पिता बनने वाले हैं 🙏''
कपल की इन तस्वीरों पर फैंस लेकर सेलेब्स तक खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनके पेरेंट्स बनने को लेकर काफी एक्साइटमेंट जता रहे हैं।

इससे पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी कंफर्म करते हुए कहा था कि विवेक और मैं अभी बच्चा चाहते थे। हमने ट्राई किया और रिपोर्ट्स पॉजिटिव आ गई। हम इस खबर से काफी खुश हैं और खुद को भाग्यशाली भी मानते है। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि वह अपनी प्रेग्नेंसी को 6 महीने तक दुनिया से छिपाने में कामयाब रहीं।
बता दें दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 2016 में शादी की थी। अब शादी के 10 साल बाद कपल के घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजेगी, जिससे लेकर दोनों बेहद एक्साइटड हैं।
