बेबी शावर पार्टी में प्रेग्नेंट जॉर्जिया हैरिसन का स्टनिंग लुक, क्राॅप टाॅप में Mom To Be ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप
Monday, Sep 08, 2025-02:51 PM (IST)

लंदन: लव आइलैंड स्टार जॉर्जिया हैरिसन ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड जैक स्टेसी के साथ अपना पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं।
वहीं अब सिंतबर महीने में प्रेग्नेंट जॉर्जिया हैरिसन का बेबी शॉवर का आयोजन किया गया।30 वर्षीय पूर्व लव आइलैंडर ने एसेक्स के रेस्तरां मीनोआ में पार्टी की और अपनी मां लुईस और बॉयफ्रेंड जैक स्टेसी के साथ इस जश्न का आनंद लिया।
जॉर्जिया जो जैक के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं ने ऑल-व्हाइट आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।
लुक की बात करें तो उन्होंने शॉर्ट-स्लीव क्रॉप टॉप और फ्लोर-लेंथ स्कर्ट पहना जिसे उन्होंने पॉइंटेड व्हाइट हील्स के साथ पेयर किया। उन्होंने अपने लुक को हार्ट-शेप सनग्लासेस, गोल्ड बैंगल्स और एक छोटे बॉक्स बैग से एक्सेसराइज़ किया।
यह खुशहाल कपल अपनी नई खुशी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है। तस्वीरों में कपल को प्यार से बेबी बंप थामें और एक-दूसरे को बाहों में भरते हुए देखा जा सकता है।