English Rabbit स्टोर में स्पाॅट हुईं प्रेग्नेंट रिहाना,बैगी कार्गो पैंट्स, पिन-स्ट्राइप्ड ब्लेज़र में Mom To Be ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप

Friday, Aug 08, 2025-03:18 PM (IST)

लंदन: पाॅप स्टार रिहाना इस समय अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में भी वह अपने लुक्स को एकदम टिप टाॅप रखती हैं। आए दिन Mom To Be रिहाना को स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में रिहाना  बेवर्ली हिल्स के एक शानदार बच्चों के बुटीक में शॉपिंग करते हुए नजर आईं।

PunjabKesari

 

रिहाना  "English Rabbit" नाम के स्टोर में खरीदारी करने पहुंचीं। रिहाना अपनी मैटरनिटी स्टाइल को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।इस बार उनका आउटफिट पहले के अतरंगी लुक से एकदम अलग और काफी सटल था।

PunjabKesari

पिछले दिनों उन्होंने जो यूनिक फैशन पहना था उसे देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब मज़ाक उड़ाया था। रिहाना, जो पहले से ही दो बेटों RZA (तीन साल) और Riot (दो साल) की मां हैं, ने इस बार अपने मेटरनिटी लुक में बैगी कार्गो पैंट्स और एक ब्लैक पिन-स्ट्राइप्ड ब्लेज़र पहना।

 

PunjabKesari
उन्होंने उसके अंदर एक व्हाइट शर्ट कैरी की और आरामदायक लुक के लिए व्हाइट स्नीकर्स चुने।उनके बालों को साइड-पार्ट किया गया था, जो हल्की वेव्स में उनके कंधों के नीचे तक खूबसूरती से बिखरे हुए नजर आए।रिहाना ने अपने इस लुक को चमकदार गोल्ड नेकलेस और दोनों हाथों में गोल्ड रिंग्स पहनकर एक्सेसराइज़ किया।

PunjabKesari

Love On The Brain’ सिंगर ने इस लो-की शॉपिंग ट्रिप के दौरान ज़रूरत की चीज़ें रखने के लिए अपने कंधे पर एक गुच्ची पर्स भी कैरी किया, जिसे उन्होंने बड़ी सहजता से स्टाइल किया।

PunjabKesari

उनका यह मेटरनिटी लुक एक बार फिर साबित करता है कि रिहाना प्रेग्नेंसी में भी फैशन गेम में किसी से पीछे नहीं हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News