''आई लव यू भाई..'' भयानक लड़ाई के बाद प्रिंस- एल्विश यादव का पैचअप, बोले-''ये मेरा लाडला भाई है''
Friday, Feb 28, 2025-03:56 PM (IST)

मुंबई: प्रिंस नरूला और एल्विश यादव बीते दिनों से अपनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। दोनों की रोडीज में भयानक लड़ाई हुई थी। उनकी लड़ाई की वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब दोनों का एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों पैचअप करते नजर आ रहे हैं।प्रिंस एल्विश को अपना छोटा भाई कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच शो पर जो कुछ भी बहस हुई।
वायरल वीडियो में प्रिंस और एल्विश साथ में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एल्विश कहते हैं हांजी क्या चल रहा है ये सब। उसके बाद प्रिंस कहते हैं- 'ये मेरा छोटा भाई है और हमेशा रहेगा। हम दोनों के बीच ऐसे ही किसी को लेकर बहस हुई थी। वो अब खत्म हो गई है। ये मेर लाडला भाई है। अब कोई इसके दोरे आएगा तो हम उसके दोरे आएंगे।'प्रिंस के बाद एल्विश कहते हैं-'हम दोनों के बीच सारी चीजें क्लियर हैं. ऑल कूल है।' उसके बाद प्रिंस कहते हैं- 'आई लव यू भाई।'फिर एल्विश कहते हैं- 'आई लव यू टू भाई।'
गौरतलब है किरोडीज में एल्विश और प्रिंस के बीच भयानक लड़ाई हो गई थी।इसकी शुरुआत एल्विश से हुई थी।एल्विश ने प्रिंस से कहा था-'संभाल लो अपना टाइम भाई।' जवाब में प्रिंस ने कहा-'संभाला हुआ है बाई। प्रिंस यहीं नहीं रुके।' उन्होंने आगे कहा-'हमारा भी 10 साल से चलता आ रहा है।' इसके बाद एल्विश ने कहा था-'तुम्हारा कुछ नहीं चल रहा है। तुम्हारे जैसे सांप होते हैं जिनपर केस लग रखे हैं।'एल्विश ने प्रिंस को थप्पड़ मारने तक की धमकी दे दी थी। उन्होंने कहा था- 'रेपटे देंगे ना।' जिसके बाद प्रिंस भी अपना आपा खो बैठे थे।उन्होंने कहा-'तू तेरे रेपटे बता, मैं ऐसे रेप्टे दूंगा तुझ समझ नहीं आएगा।'