''बिग बाॅस'' फेम प्रिया मलिक ने बेटे का हुआ ''अन्नप्राशन'',मजे से खाने को एंजाॅय करता दिखा नन्हा जोरावर

Tuesday, Oct 08, 2024-08:11 AM (IST)

मुंबई: 'बिग बाॅस 9' फेम प्रिया मलिक इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वह अपने बेटे जोरावर साहिब सिंह बख्शी की परवरिश में बिजी हैं।नन्हें मुन्नों के आने के बाद से ही उनकी जिंदगी उनके आस-पास बस गई।आए दिन हसीना अपने लाडले संग प्यारी सी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब प्रिया के बेटे 6 महीने के हो गए हैं।

PunjabKesari

 

ऐसे में उन्होंने जोरावर का अन्नप्राशन किया जिसकी तस्वीरें प्रिया ने इंस्टा पर शेयर की हैं। तस्वीरों में आप देख सरते हैं कि जोरावर अपनी फूड चेयर पर बैठे हैं।

PunjabKesari

उनके सामने ढेर सारे फल रखे हुए हैं। वहीं प्रिया और उनके पति जोरवार को उसका पहला फ्रूट खिला रहे हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में कपल को चम्मच के साथ जोराावर को पानी पिलाते देखा जा सकता है। इतना ही नहीं जोरावर भी अपने पहले खाने को बड़े ही मजे से खा रहा है।

PunjabKesari

इन तस्वीरों के साथ प्रिया ने लिखा-ज़ोरावर साहब ने पिछले हफ़्ते छह महीने पूरे कर लिए! और हमने उनके ठोस आहार की शुरुआत के लिए पारंपरिक अन्नप्राशन पूजा की और अपनी कुलदेवी के रूप में सरस्वती देवी की पूजा की।

PunjabKesari

 

 पर्सनल लाइफ की बात करें तो प्रिया ने 2019 में दिल्ली के एक एंटरप्रेन्योर करण बख्शी से सगाई की थी और 10 अक्टूबर 2022 को उन्होंने शादी कर ली थी। दो साल की मैरिड लाइफ के बाद कपल ने मार्च 2024 में अपने बेटे जोरावर साहिब सिंह बख्शी के आगमन के साथ माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त किया था।

PunjabKesari

काम की बात करें तो प्रिया मलिक विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 9 से मशहूर हुईं। इसके अलावा वह 'सावधान इंडिया', 'नजर' और 'क्राइम पेट्रोल' सहित अन्य शोज में भी नजर आई हैं।

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News