करवाचौथ की तैयारियों में जुटीं प्रियंका चोपड़ा, हाथों पर रचाई पति निक के नाम की मेहंदी

Thursday, Oct 09, 2025-10:42 AM (IST)

मुंबई. 10 अक्टूबर को पूरे देश भर  में करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने पहले से ही इसके सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरु कर दी है। वहीं, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से भी पहले ही करवा चौध वाइब्स आ रही हैं। हाल ही में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी रचाई है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।

  PunjabKesari


प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की एक झलक दिखाई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने करवाचौथ के लिए हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रखवाई है। इतना ही नहीं, मेहंदी के साथ उन्होंने हाथ पर पति निक जोनस का पूरा नाम ‘निकोलस’ भी हिंदी में लिखवाया है। 

PunjabKesariPunjabKesari
फैंस प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और उन्हें हाथों पर लगी मेहंदी को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

प्रियंका-निक की शादी
प्रियंका और निक की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका हमेशा अपने पति निक की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत करती हैं। इतना ही नहीं, वो अपने विदेशी दूल्हे संग अपने देश के हर त्योहार भी सेलिब्रेट करती नजर आती है। 

वर्कफ्रंट पर प्रियंका
काम की बात करें तो प्रियंका इन दिनों निर्देशक एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म एक जंगल एडवेंचर ड्रामा बताई जा रही है, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News