सिंपल सूट में गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, संगतों के साथ की जूठे बर्तनों की सेवा
Wednesday, Apr 01, 2026-10:50 AM (IST)
मुंबई. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इंडिया पहुंचने के बाद हाल ही में उन्होंने 31 मार्च 2026 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए। गुरुवारे में माथा टेकने के बाद देसी गर्ल ने वहां बर्तन धुलने की सेवा भी की। इस दौरान उनके सादगी भरे अंदाज और सेवा भाव ने सबका दिल जीत लिया। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
मंदिर परिसर में प्रियंका पूरी श्रद्धा के साथ मत्था टेकती नजर आईं। उनके साथ उनकी टीम और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने पूरी विनम्रता और शांत भाव से प्रार्थना की। खास बात यह रही उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में सेवा भी की।
इस दौरान उन्होंने पीच कलर का सिंपल सलवार सूट पहना, जो उनके सादगी भरे व्यक्तित्व को दर्शा रहा था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रियंका अन्य महिलाओं के साथ बैठकर सेवा करती दिखीं। उनके इस विनम्र और ज़मीन से जुड़े अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा हमेशा से ही अपनी जड़ों और आध्यात्मिकता से जुड़ी रही हैं। वह कई मौकों पर धर्म और आस्था को लेकर अपने विचार शेयर कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि भारत जैसे विविधताओं से भरे देश में पलने-बढ़ने के कारण उन्हें अलग-अलग धर्मों और परंपराओं को समझने का मौका मिला।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं और जल्द ही वह एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जो 2027 में रिलीज होने वाली है। इससे पहले वो 'द ब्लफ' में नजर आईं।
