पति का हाथ थाम आफ्टर पार्टी में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शिमरी बैकलेस ड्रेस में दिखा हद से बोल्ड अंदाज

Tuesday, Mar 17, 2026-02:39 PM (IST)

मुंबई. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने स्टाइल और चार्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऑस्कर्स के बाद हुई आफ्टर पार्टी की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों में उनती पति निक जोनस संग रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।


 

PunjabKesari

इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने शिमरी बैकलेस ड्रेस चुनी, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लगीं।

PunjabKesari

ग्लिटरी आई मेकअप और हल्के शेड की लिपस्टिक के साथ उनका लुक और भी ग्रेसफुल नजर आया। अपने बालों को उन्होंने खुले रखा और बोल्डनेस से फैंस को इम्प्रेस करती नजर आईं।

 

PunjabKesari

कई तस्वीरों में वह सीढ़ियों पर चढ़ती हुई अपने बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं तो कइयों में वह सीढ़ी पर कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

 

वहीं निक जोनस ब्लेजर और पैंट में काफी डैशिंग दिखाई दिए। दोनों ने साथ में कई रोमांटिक पोज दिए, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में कपल की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री साफ झलक रही है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

 PunjabKesari


फिलहाल प्रियंका और निक की ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं और फैंस उनके इस स्टाइलिश और रोमांटिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News