लाल परी बन दिवाली पार्टी में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, अपने लुक से बनाया हर किसी को दीवाना

Friday, Oct 17, 2025-02:42 PM (IST)

मुंबई. दिवाली का त्योहार आते ही बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक रोशनी और रौनक का माहौल छा गया है। ऐसे में ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस भी पूरी तरह से सेलिब्रेशन मूड में नजर आ रही हैं। देसी गर्ल लगातार दिवाली पार्टियों में शिरकत कर रही हैं और अपने लुक से फैंस का दिल चुरा रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने नए दिवाली पार्टी लुक की तस्वीरें आई हैं, जो आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं। 
 PunjabKesari
 
दरअसल, हाल ही में प्रियंका जॉनी वॉकर दिवाली बॉल में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

PunjabKesari


 

इस मौके पर प्रियंका शिमरी रेड गाउन में लाल परी बन शामिल हुईं। सिंगल शोल्डर डिजाइन वाले इस गाउन पर बारीक कढ़ाई, मोती और चमकदार सीक्विन का काम किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस का रॉय लुक देखने को मिला।

PunjabKesari

 

प्रियंका ने अपने इस लुक को मिनिमल ज्वेलरी से बैलेंस किया। इसके साथ ही उन्होंने रेड हील्स, हल्का डायमंड ब्रेसलेट और छोटी सी डायमंड इयररिंग्स पहनी।

PunjabKesari

 

मेकअप की बात करें तो प्रियंका ने रेड लिपस्टिक, शार्प आईलाइनर और हल्का ग्लिटर बेस लगाया और बालों का खूबसूरत बन बनाकर लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान प्रियंका की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

   PunjabKesari


वर्कफ्रंट पर प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह अपनी सुपरहिट सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के सीजन 2 की शूटिंग कर रही हैं। साथ ही वह हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में 19वीं सदी की समुद्री डाकू का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वह भारत के निर्देशक एस.एस. राजामौली और एक्टर महेश बाबू के साथ एक ग्लोबल प्रोजेक्ट ‘ग्लोबट्रॉटर’ में भी काम कर रही हैं। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News