शुरू हुईं शादी की रस्में: प्रियंका की भाभी को लगी पिया के नाम की मेहंदी, हरा शरारा में खूबसूरत दिखीं Bride To Be

Wednesday, Feb 05, 2025-09:56 AM (IST)

 

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के घर जश्न का माहौल है। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा घोड़ी चढ़ने वाले हैं। ऐसे में काम से ब्रेक लेकर प्रियंका बेटी मालती चोपड़ा संग मुंबई आई हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं।   मंगलवार को देसी गर्ल भाई की शादी का शगुन लेकर जाती दिखीं।

PunjabKesari

वहीं इसी शाम प्रियंका भाई के नाम की मेहंदी लेकर दुल्हनिया नीलम उपाध्या के घर पहुंची थीं। अब दुल्हनिया के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लग गई है।

PunjabKesari

मेहंदी की कुछ तस्वीरें नीलम ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं। तस्वीरों में नीलम कैंडिड मोड में दिखी।

PunjabKesari

हरे रंगे के शरारा सूट में वह बेहद प्यारी लगी। नीलम ने अपनी मेहंदी में खूब मस्ती की। नई दुल्हनिया के चेहरे की खुशी देखते ही बन रही है। 

PunjabKesari

इससे पहले मधु चोपड़ा ने फोटो शेयर की थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा व घर की अन्य महिलाएं नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है, 'बहना और भाभियां साजन की मेहंदी की तैयारी करते हुए'। मधु चोपड़ा मेहमानों को दिए जाने वाले गिफ्ट पैकेट भी तैयार करती दिख रही हैं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News