हाथ हिलाकर ऑडियंस को ''हैलो'' कहने लगी प्रियंका की बाहों में कैद नन्हीं मालती,बेटी की हरकत देख रोके नहीं रुकी एक्ट्रेस की हंसी
Tuesday, Oct 17, 2023-01:02 PM (IST)
 
            
            मुंबई: बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मदरहुड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। प्रियंका सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। प्रियंका अक्सर अपनी लाडली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं मालती मैरी भी मां प्रियंका की तरह स्टार बन चुकी हैं। मालती की तस्वीरें और वीडियो मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं।

हाल ही मालती ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके कारण वह सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। बेटी की हरकत देख खुद मॉम प्रियंका चोपड़ा भी हैरान रह गईं। दरअसल Priyanka Chopra बेटी मालती के साथ हाल ही एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने गई थीं जिसका वीडियो अब सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर की ड्रेस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती को गोद में लिया हुआ है।

इस दौरान नन्ही मालती पूरी मौज-मस्ती के अंदाज में नजर आईं। दरअसल कॉन्सर्ट वेन्यू में जैसे ही मालती को गोद में लिए हुए एक्ट्रेस ने एंट्री ली वैसे ही उनकी नन्ही प्रिंसेस पैप्स की तरफ हाथ हिलाते हुए नजर आईं।वह सबको बाय बोलते हुए निकलती हैं।मालती की ये हरकत देखकर प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाई। वहीं फैंस ने भी तुरंत वीडियो पर कमेंट कर उन्हें खूबसूरत बताया।कई लोगों ने मां-बेटी पर जमकर प्यार बरसाया है।

बता दें कि हाल ही में मालती को पहली बार जोनास ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में देखा गया था. इस दौरान प्रियंका की लाड़ली नॉइज कैंस्लेशन हेडफ़ोन पहने हुए नजर आई थीं। मालती ने इस दौरान लगभग स्टेज पर डेब्यू भी किया. इंस्टाग्राम पर एक फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में जब निक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तो प्रियंका मालती को अपने पास पकड़े हुए नजर आई थीं। इसी दौरान निक अपनी परफॉर्मेंस जारी रखते हुए मालती के पास पहुंचे और उनके लिए गाना गाया हालांकि मालती की प्लानिंग कुछ और ही थी वह निक का माइक छीनने की कोशिश करती नजर आईं। इस पर निक ने उनके माथे पर किस किया और स्टेर पर वापस आ गए।
 

 
                     
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                             
                            