सात समंदर पार प्रियंका का फिल्मी करवाचौथ: रचाई पिया के नाम की मेहंदी...पढ़ा लव लेटर, निक के हाथों पानी पीकर तोड़ा व्रत

Monday, Oct 21, 2024-01:30 PM (IST)

लंदन: अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा LA में बस गई हैं। सात समंदर पार रहने के बाद भी प्रिंयका दिल से देती हैं। वह भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों, रस्मों और त्योहारों को बिल्कुल नहीं भूली हैं वो अभी भी अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। यहां तक की प्रियंका ने पति निक जोनस को भी अपने रंग मे रंग लिया है। रविवार 20 अक्टूबर को  प्रियंका ने लॉस एंजिल्स में करवा चौथ मनाया, वो भी फिल्मी स्टाइल में जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

प्रियंका हर बार वैसे तो साड़ी और मांग में सिंदूर भरे नजर आती हैं, लेकिन इस बार उन्हें कैजुअल कपड़ों (हुडी) में सिर पर दुपट्टा ओढ़े, कानों में झुमका पहने और सिंदूर लगाए देखा गया। पहली फोटो में प्रियंका ने सिर पर स्कार्फ बांधा हुआ है और निक उन्हें पानी पिला रहे हैं।

PunjabKesari

 

फोटो में प्रियंका की मां को भी वीडियो कॉल पर अपनी बेटी और दामाद को त्योहार मनाते हुए देखकर खुश देखा जा सकता है। एक तस्वीर में प्रियंका को लेटर पढ़ते देखा जा सकता है जो शायद निक ने उनके लिए लिखा है। उन्होंने करवा चौथ की तस्वीरें  शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जो सेलिब्रेट कर रहे हैं, सभी को हैप्पी करवा चौथ और हां मैं फिल्मी हूं।'

PunjabKesari

 

Priyanka Chopra ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर में उमैद भवन पैलेस में दो रीति-रिवाज से शादी की थी। कपल की एक बेटी है जिसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है। 
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News