SSMB 29  की शूटिंग के लिए नैरोबी पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने लिया सफारी आउटिंग का मजा

Wednesday, Aug 20, 2025-02:30 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंबे समय के इंतजार के बाद इंडियन पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। प्रियंका बाॅलीवुड नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री की फिल्म में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा एसएस राजमौल की फिल्म एसएसएमबी 2 के लिए तैयारी कर रही है  जिसका इंतजार फैंस को बेसब्री से है। अब प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह केन्या में जा रही है।

PunjabKesari

 

प्रियंका चोपड़ड ने हाल ही में नैरोबी के मसाई मारा घूमने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। वह कार में बैठकर जंगल में सैर करती नजर आ रही हैं। वह प्रकृति की खूबसूरती (जिसमें घास के मैदान, जंगली जानवर वगैरह शामिल हैं,)को देखकर बेहद खुश हो रही हैं।वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती सुनाई दे रही हैं- "हवा ताज़ा है, यह खूबसूरत है।"

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले SSMB 29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थीं। उन्होंने मालती मैरी जोनास के साथ हैदराबाद की अपनी यात्रा की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं। 


वह इस मूवी में पहली बार महेश बाबू के साथ नजर आने वाली है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा जारी होना अभी बाकी है।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News