बैकलेस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देख छूटे फैंस के पसीने

Wednesday, May 24, 2023-05:17 PM (IST)

 

बॉलीवुड तड़का टीम. ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी कातिल अदाओं से फैंस को मदहोश करती नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने कैलीफोर्निया में एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं।

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका अलग-अलग सेक्सी आउटफिट में नजर आ रही हैं। ब्लू और नियोन कलर के बैकलेस गाउन में देसी गर्ल बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं।

PunjabKesari

 

इस आउटफिट में एक्ट्रेस बेहद किलर लग रही हैं और अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में भी प्रियंका कातिलाना पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

 

फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख मदहोश हो रहे हैं और कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी कजिन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा सगाई में शामिल होने इंडिया आई थी और अपने लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वर्कफ्रंट पर एक्ट्रेस जल्द ही इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग शुरू करेंगी।
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News