कमला हैरिस के वाइस प्रेसिडेंट बनने से बेहद खुश हैं प्रियंका, बोलीं-'' लड़कियों बड़े सपने देखो, कुछ भी हो सकता है''
Sunday, Nov 08, 2020-12:55 PM (IST)

मुंबई: यूएस इलेक्शन 2020 में जो बाइडेन जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने। वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिस ने इतिहास रचा है। वह अमेरिका की पहली महिला वाइस प्रेसिडेंट बन चुकी हैं।
इसके साथ अफ्रीका और एशिया से ताल्लुक रखने वाली पहली महिला हैं जिन्होंने व्हाइट हाउस में अपनी जगह बनाई। कमला हैरिस की जीत पर हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा जोनास ने खुशी जाहिर की। प्रियंका ने जो बाइडने और कमला हैरिस की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने सभी वोटर्स को शुक्रिया कहा है।
इसके साथ ही उन्होंंने लड़कियों बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा है- 'अमेरिका ने रिकॉर्ड्स ब्रेक करने की बात की और अब रिजल्ट सामने आ चुका है। हर वोट की गिनती होती है. मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने वोट दिया और यह दिखाया कि डेमोक्रेसी कैसे काम करती है। यूएस में यह चुनाव देखना बहुत ही शानदार अनुभव रहा। चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को बहुत-बहुत बधाई। पहली महिला उपराष्ट्रपति। लड़कियों बड़े सपने देखो, कुछ भी हो सकता है। अमेरिका को बधाई।'
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने जीत हासिल की है और भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना। यह ऐसा पहला मौका है, जब कोई अश्वेत महिला यूएस की किसी बड़ी पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी।
काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में अमेजन के साथ दो साल की 'मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील' साइन की है।