पाकिस्तानी फिल्ममेकर शर्मीन संग प्रियंका का ''बॉर्डरलेस ब्रंच'',फैंस के साथ शेयर की तस्वीरें

Monday, Jun 30, 2025-02:02 PM (IST)


लंदन: बॉलीवुड सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ बीते दिनों से लोगों का गुस्सा झेल रहे हैं। दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेकर खूब बवाल मचा रहा। इन सबके बीच 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने भी पाकिस्तानी फिल्म मेकर के साथ बॉर्डर ब्रंच किया है।

PunjabKesari

प्रियंका ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैड्स ऑफ स्टेस्ट' के रिलीज की तैयारी कर रही हैं। फिल्म के रिलीज से पहले इसके प्रीमियर रखे जा रहे हैं। इसी प्रीमियर में पाकिस्तानी कनेडियन फिल्ममेकर और पकत्रकार शर्मीन ओबैद-चिनॉय भी शामिल हुई थीं।

PunjabKesari

तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के साथ पाकिस्तानी-कनाडाई फिल्म निर्माता शर्मीन ओबैद चिनॉय, निर्देशक मीरा नायर और उनकी मैनेजर अंजुला आचार्य भी पोज देती नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'अगस्त की कंपनी में बिताई गई एक शानदार दोपहर (लाल दिल वाली इमोजी)।' इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने दूसरी कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'मजा आया। बॉर्डरलेसबंच।' अब प्रियंका की ये पाकिस्तानी फिल्म मेकर के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'हैड्स ऑफ स्टेट' 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही ये एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एली नाईशूलर' ने डायरेक्ट की है। फिल्म में प्रियंका के साथ जॉन सीना भी धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म में हॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी नजर आने वाले हैं जिनमें इडरिस एल्बा, पैडी कॉन्सिडाइन, स्टीफन रूट और जैक कुएद जैसे स्टार्स हैं। 

 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News