हैप्पी बर्थडे बेस्ट पति और पिता...प्रियंका चोपड़ा ने हबी निक के बर्थडे पर लुटाया प्यार

Tuesday, Sep 17, 2024-07:50 AM (IST)

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। प्रियंका ने 2018 में निक जोनस संग शादी रचाई। शादी के बाद 2022 में कपल सेरोगेसी के जरिए प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का पेरेंट्स बना। कपल को अक्सर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। आज यानि 17 सितंबर को निक अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।

PunjabKesari

निक अपने बर्थडे पर लंदन हैं जहां उनका एक काॅन्सर्ट हैं। इस दौरान उनके साथ प्रियंका और मालती मैरी भी हैं। ऐसे में  ये कॉन्सर्ट फैमिली के लिए बहुत स्पेशल था। वहीं प्रियंका ने भी इस काॅन्सर्ट की प्यारी सी तस्वीरें शेयर कर निक को बर्थडे विश किया। पहली तस्वीर में प्रियंका निक को साइड हग करती दिख रही हैं। वहीं मालती मैरी मम्मी पापा को हग कर रही हैं।

PunjabKesari

 

एक तस्वीर में प्रियंका मालती को गोद में उठाए हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में पापा निक अपनी लाडली को गोद में लिए हैं। 

PunjabKesari

 

प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-'सबसे अच्छे पति और पिता को जन्मदिन की ढेर शुभकामनाएं। आप हमारे सभी सपनों को पूरा करते हैं... हर दिन... हम आपसे प्यार करते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

प्रियंका और निक हाल ही में फैमिली वेकेशन पर गए थे जिसकी ढेर सारी फोटोज प्रियंका ने शेयर की थीं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News