सिल्वर राल्फ लॉरेन गाउन में प्रियंका ने ढाया कहर, 41 लाख के बुलगारी इयररिंग्स ने लुक को बनाया क्लासी
Thursday, Jun 26, 2025-04:11 PM (IST)
लंदन: प्रियंका चोपड़ा, जो इन दिनों अपने प्राइम वीडियो प्रोजेक्ट 'Head of State' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं, हर इवेंट पर एक से बढ़कर एक स्टनिंग लुक्स पेश कर रही हैं। उनके फैशन चॉइस लगातार चर्चा में हैं और हर नया लुक सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह न्यूयॉर्क सिटी में फिल्म के प्रीमियर में शामिल होती नजर आ रही हैं। इस मौके पर उन्होंने एक बेहद ग्लैमरस सिल्वर स्लिंकी गाउन पहना था जिसे राल्फ लॉरेन ने डिज़ाइन किया था।

उन्होंने जो सिल्वर गाउन पहना था उसमें एक शानदार हॉल्टर-नेक सिल्हूट था जो उनके फिगर को परफेक्टली हग कर रहा था। ड्रेस की हाई-शाइन मेटालिक फिनिश ने पूरे लुक को एक रेड-कार्पेट ग्लैमर का टच दिया।

एक्सेसरीज़ की बात करें तो प्रियंका ने मिनिमल स्टाइल चुना था जो आज के "क्वायट लग्ज़री" ट्रेंड की सबसे बड़ी पहचान हैBulgari की Divas’ Dream Earrings जो पूरी तरह हीरों से जड़ी हुई थीं जिसकी कीमत ₹41,70,000 थी। इसमें 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड,दो 1.40 कैरेट के पेयर-शेप्ड डायमंड्स और 1.18 कैरेट के पव्वे डायमंड्स था।

प्रियंका ने अपने बालों को रखा स्ट्रेट और सेंटर-पार्टेड था जो 90s मिनिमलिज़्म से इंस्पायर्ड हेयरस्टाइल था। इस लुक में प्रियंका का हर डीटेल ड्रेस, हेयर, मेकअप और ज्वेलर एक दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था।

सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
शादी के बाद फिर पर्दे पर साथ आएंगे Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal, Tu Hai Meri Kiran का फर्स्ट लुक जारी
