प्रियंका चोपड़ा की मां ने चेहरे पर लगाए बोटॉक्स के इंजेक्शन, फैंस को दी ट्रीटमेंट से जुड़ी खास जानकारी
Sunday, Mar 15, 2026-02:47 PM (IST)
मुंबई. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भले ही फिल्मों में नजर नहीं आईं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और मुंबई के जुहू में Aesthetique नामक क्लिनिक चलाती हैं। वहीं, हाल ही में प्रियंका की मां ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने का पूरा प्रोसेस दिखाया। साथ ही बोटॉक्स के बारे में पूरी जानकारी दी।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने इंस्टाग्राम जो वीडियो शेयर किया, उसमें वह पहले अपने चेहरे पर छोटे-छोटे डॉट बनाकर उन जगहों को दिखाती हैं, जहां बोटॉक्स लगाना चाहिए। इसके बाद वह धीरे-धीरे आंखों के ऊपर, माथे और चिन के पास इंजेक्शन लगाती हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया उतनी दर्दनाक नहीं होती, जितना लोग सोचते हैं और इसका असर आमतौर पर 3 से 4 दिन में दिखता है।
आगे मधु चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में सबसे बड़ा भ्रम यह है कि बोटॉक्स कराने के बाद चेहरा बिल्कुल फ्रीज या प्लास्टिक जैसा दिखने लगता है। ऐसा तभी होता है जब यह किसी इनएक्परिएंस्ड इंसान से कराया जाए। अगर सही डॉक्टर सही मात्रा में बोटॉक्स लगाए, तो चेहरा नेचुरल और फ्रेश ही दिखता है।
इसके साथ ही मधु चोपड़ा ने सलाह दी कि चेहरे से जुड़े किसी भी ट्रीटमेंट में जल्दबाजी या रिस्क नहीं लेना चाहिए। हमेशा किसी अनुभवी डॉक्टर से ही बोटॉक्स या अन्य ट्रीटमेंट कराना चाहिए।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म The Bluff को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में एक्ट्रेस की खतरनाक एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।
