शेड्स, झुमके और प्लाजो सूट में कमाल की लगी प्रियंका, कुर्ता पजामा में हैंडसम दिखे निक जोनस

Saturday, Feb 08, 2025-03:38 PM (IST)

मुंबई:  'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने फैशन सेंस से हमेशा ही लोगों ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। वहीं भाई  सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया। माता की चौकी से लेकर भाई की शादी वाले दिन तक प्रियंका ने एक से बढ़कर एक लुक दिखाया। शादी के दिन प्रियंका चोपड़ा ने एक सी ग्रीन कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था ये लुक एक्ट्रेस ने डायमंड सेट और बालों में बन बनाकर पूरा किया था।

PunjabKesari

 

 

वहीं अब शादी के अगले दिन प्रियंका को पति निक जोनस के साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान भी निकयांका ट्रेडिशनल लुक में दिखे। तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका सी ग्रीन कलर के प्लाजो सूट में खूबसूरत लगीं।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया। शेड्स, झुमके हसीना के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। प्रियंका ने सूट के साथ पंजाबी जुत्ती पेयर की थी। वहीं निक कुर्ता पजामा में फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि  प्रियंका चोपड़ा जोनास के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही है। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी में केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल हुए है। कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की भी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थी जिसमें सभी जमकर मस्ती करते नजर आ रहे थे। नीलम उपाध्याय लाल जोड़े में बेहद शानदार लग रही हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News