पति का हाथ थामें रेड कार्पेट पर पहुंची प्रियंका ने रेट्रो लुक से चुराया सबका चैन, निकयांका के LipLock ने बदला Met Gala का मजाज

Tuesday, May 06, 2025-08:09 AM (IST)

मुंबई:  5 मई को मेट गाला 2025 का शानदार आगाज हुआ। जहां एक तरफ  न्यूयॉर्क के द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के रेड कार्पेट पर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती कियारा आडवाणी ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एंट्री कर  अपने रोमांटिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा।

PunjabKesari

प्रियंका ने पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट और निक ने मैचिंग आउटफिट पहना था। शाम का थीम 'स्लीपिंग ब्यूटीज़: रीअवेकनिंग फ़ैशन' था ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने हर किसी को उन्हें देखने पर मजबूर कर दिया।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो देसी गर्ल ने स्टाइलिश सफ़ेद और काले पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट पहना था। इसके साथ प्रियंका ने ओवरसाइज़्ड ब्लैक हैट पहन  क्लासिक ग्लैमर दिखाया। उनके लुक को बेहतरीन बुलगारी ज्वेलरी के साथ जोड़ा गया था जो देखकर हर कोई दंग है।

PunjabKesari

निक जोनस हमेशा से ही केयरिंग पति रहे हैं, वे प्रियंका के साथ मैचिंग आउटफिट में आए जिसमें सफ़ेद शर्ट और काली पैंट थी। दोनों किसी किंग और क्वीन की तरह ही एक-दूसरे को थामे चल रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रेड कारपेट पर पहुंचते ही कैमरे के सामने एक के बाद एक कई पोज दिए। इंस्टाग्राम पर फैन पेज द्वारा शेयर किए जा रहे वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी लोगों को आकर्षित करती दिखाई दी। रेड कारपेट पर प्रियंका और निक ने अपने किस से समय को रोक दिया। प्रियंका और निक का किस करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
काम की बात करें तो  प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी 29 में बिजी हैं। एसएस राजामौली के साथ उनका पहला प्रोजैक्ट हैं जिसमें  महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे स्टार्स हैं। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News