नई नवेली भाभी और भाई संग प्रियंका-निक ने दिए पोज, चर्चा में है Jonas और Chopra फैमिली की तस्वीर
Monday, Feb 10, 2025-12:45 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_12_38_556465975wr.jpg)
मुंबई:प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा ही फैमिली गोल्स सेट करने में आगे रहते हैं। कपल एक-दूसरे के परिवार के साथ जश्न मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। जहां प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय की शादी की तस्वीरें और वीडियो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। वहीं शादी के बाद की एक खास फैमिली फोटो अब सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। इस तस्वीर में न्यूलीवेड कपल काउच पर बैठा दिख रहा है।
वहीं परिवार के सदस्य उनके पीछे खड़े हैं। प्रियंका और सिद्धार्थ की मां, मधु चोपड़ा, तस्वीर के बीचों-बीच खड़ी हैं और उनके चारों ओर उनका परिवार नजर आ रहा है। लुक की बात करें तो नई दुल्हन पिंक आउटफिट में प्यारी लग रही हैं। लाल चूड़ा, मिनिमल मेकअप नीलम के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ कुर्ता जींस में जच रहे हैं। निकयांका का भी ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है।
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी 7 फरवरी को हुई। भाई सिद्धार्थ की शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका पहले ही बेटी मालती के साथ पहुंच गई थीं। वहीं निक संगीत सेरेमनी वाले दिन इंडिया आए थेष