दिवाली के दिन 'लाल पटाखा' बनीं प्रियंका चोपड़ा, पति और बेटी संग की लक्ष्मी पूजा, खूबसूरत तस्वीरों से चुराया फैंस का दिल
Wednesday, Oct 22, 2025-01:22 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा कई दिनों पहले से ही दिवाली सेलिब्रेशन में जुट गई थीं। कभी वो दिवाली पार्टी से पति संग अपनी तो कभी बेटी मालती की तस्वीरें शेयर करती नजर आईं। वहीं, दिवाली वाले दिन तो प्रियंका का उत्साह देखते ही बना। एक्ट्रेस ने लाल पटाखा बन परिवार संग विदेश में दिवाली सेलिब्रेट की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
दिवाली का त्योहार प्रियंका ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में सेलिब्रेट किया।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वह कभी पारंपरिक लाल रंग के एथनिक आउटफिट में तो कभी व्हाइट अटायर में नजर आ रही हैं। उन्होंने गोल्डन डिटेलिंग वाले रेड सूट के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी और हल्का मेकअप किया।
वही ऑफ व्हाइट आउटफिट में भी प्रियंका को बेहद खूबसूरत लुक देखने को मिला। वहीं, उनकी लाडली मालती मैरी भी एथनिक लुक में दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आईं और निक का भी देसी अंदाज देखने को मिला।
तस्वीरों में प्रियंका और निक अपनी लाडली के साथ में लक्ष्मी पूजा करते नजर आ रहे हैं।
एक फोटो में पूरा परिवार-प्रियंका, निक, मालती और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा-साथ में पोज देते दिख रहे हैं। घर में सजी दीयों की रौशनी और फूलों से सजा मंदिर दिवाली की रौनक को और बढ़ा रहे हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- “थोड़ा सा ये, थोड़ा सा वो... इस दिवाली में दिल और प्यार दोनों ही भरे थे। इस साल सबसे खास बात रही कि मैंने ये त्योहार उन लोगों के साथ मनाया जिन्होंने पहले कभी इसकी खूबसूरती नहीं देखी थी। खासकर मालती के दोस्तों के साथ। सभी को दिवाली की ढेरों शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए खुशियां, समृद्धि और प्यार लेकर आए।”
प्रियंका का ये कैप्शन और तस्वीरें कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटीज ने जमकर प्यार लुटाया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ (Heads of State) नाम की एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में नजर आई थीं, जो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। वहीं अब वह अपनी चर्चित वेब सीरीज़ ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की अगली फिल्म ‘ग्लोबट्रॉटर’ में दिखाई देंगी, जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।