अपनी मराठी फिल्म ''पाणी'' के ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई पहुंची Priyanka Chopra, एयरपोर्ट पर दिखा स्टाइलिश लुक

Friday, Aug 23, 2024-10:31 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब जल्द ही प्रियंका की मराठी फिल्म ‘पाणी 18 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के जा रही है। इससे पहले बीते दिन मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होस्ट किया गया, जिसे अटेंड करने के लिए पीसी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


'पाणी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शिरकत करने के लिए प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार सुबह मुंबई पहुंचीं।

PunjabKesari

इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका काफी स्टाइलिश लुक नजर आया। इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग ट्रैक पैंट और लॉन्ग श्रग पहना। इसके उन्होंने डेनिम कैप और व्हाइट शूज पहने।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान वह स्माइल के साथ पैपराजी को पोज देती नजर आईं। फैंस को प्रियंका की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

PunjabKesari प्रियंका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो ‘पाणी’ का निर्देशन आदिनाथ कोठारे ने किया है, जो नांदेड़ के सूखाग्रस्त गांव नागदेरवाड़ी के एक साधारण व्यक्ति की कहानी बयां करती है। कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने अपनी मराठी   फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर ‘पाणी’ का मोशन पोस्टर भी शेयर किया था।

PunjabKesari

  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News