इटली में समंदर किनारे आराम फरमातीं प्रियंका,''सन हैट और काला चश्मा'' लगा ऑटोरिक्शा में घूमी 650 करोड़ की मालकिन
Saturday, May 24, 2025-01:17 PM (IST)

लंदन: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इस वक्त इटली में हैं। प्रियंका एक इवेंट में शामिल हुई थीं। जहां से फ्री होने के बाद अब वो शहर में घूम रही हैं। 650 करोड़ की मालकिन सिसिली में ऑटोरिक्शा में बैठी और समंदर किनारे 'मी टाइम' भी बिताया।
42 साल की प्रियंका चोपड़ा समंदर के किनारे आराम फरमा रही हैं। तस्वीर में प्रियंका का बिकिनी लुक देखने को मिला है।तस्वीर में एक्ट्रेस सेल्फी लेती हुई नजर आई।
इसके बाद वाली फोटो में समंदर किनारे बैठी प्रियंका अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।
इटली में प्रियंका चोपड़ा ने ऑटो रिक्शा राइड भी ली।इस दौरान वो व्हाइट कलर के को-अर्ड सेट में नजर आई। प्रियंका ने अपना ये लुक खुले बाल, सेटल मेकअप और सिर पर गोल कैप लगाकर पूरा किया हुआ है।
प्रियंका को एसएस राजामौली की फिल्म में देखा जाएगा। उनके पास 'कृष 4' भी है। वो 'जजमेंट डे' में भी नजर आएंगी।