प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मार्च मंथ की बेस्ट फोटोज, पति निक और बेटी मालती संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करती आईं नजर
Sunday, Mar 29, 2026-06:01 PM (IST)
मुंबई. अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी रहने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। वहीं, अब हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ मार्च महीने की कुछ खास झलकियां शेयर की हैं। इन कैंडिड तस्वीरों में उनका अलग और रिलैक्स अंदाज देखने को मिल रहा है। फोटोज में एक्ट्रेस अपनी बेटी और पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिख रही है।

प्रियंका ने अपने पोस्ट को “Random March” कैप्शन के साथ शेयर किया, जिसमें उन्होंने महीने के कई यादगार लम्हों को एक साथ पेश किया। इन तस्वीरों और वीडियोज में उनकी फैमिली लाइफ की झलक साफ नजर आई।

एक तस्वीर में उनकी बेटी मालती उनके साथ गोद में बैठी दिखाई देती हैं, जहां प्रियंका मुस्कुराते हुए उनके साथ खेलती नजर आ रही हैं।

वहीं, कुछ फोटोज में एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, एक फोटो में प्रियंका एकेडमी ऑस्कर अवॉर्ड्स का कार्ड शो करती नजर आ रही हैं। अन्य तस्वीर में वह घास पर लेट कर रिलैक्स करती दिख रही है।

इन पोस्ट्स में प्रियंका ने यह भी दिखाया कि वह कैसे अपने बिजी शेड्यूल के बीच परिवार के लिए समय निकालती हैं।

बता दें, साल 2026 प्रियंका चोपड़ा के लिए काफी व्यस्त रहा है। जहां एक तरफ वह एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर प्रेजेंटर के रूप में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उनकी हालिया फिल्म ‘द ब्लफ’ भी चर्चा में रही है।
