दोस्त लिली संग दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जमकर नाची प्रियंका चोपड़ा, बैक स्टेज देसी गर्ल के पैर छूते नजर आए सिंगर

Friday, Jul 29, 2022-03:48 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती है। हाल ही में प्रियंका ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ कुछ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका दोस्त  और YouTuber लिली सिंह भी नजर आ रही है। ये तस्वीरें फैंस द्वारा खूब देखी जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में प्रियंका ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आ रही है। इस लुक को एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्लेजर के साथ टीम-अप किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही है। दिलजीत, प्रियंका और लिली झुककर एक-दूसरे का सम्मान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिलजीत प्रियंका और लिली के पैर छूते भी नजर आ रहे हैं। तीनों खूब मस्ती कर रहे हैं।

PunjabKesari

तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'कुछ चीजें हैं जो आपके दिल को उतना ही गर्म कर देंगी जितना घर का स्वाद साथ ही, जब आपके लोग शहर में हों! आप एफ अप दिखाओ। मैंने @diljitdosanjh को वह करते हुए देखना एक बहुत ही आवश्यक सुपर मजेदार रात थी जो वह सबसे अच्छा करते हैं। उन्होंने दर्शकों को अपनी उंगली के चारों ओर लपेट लिया था। हममें से कोई भी एक पल के लिए भी नहीं बैठा था। आप ऐसे सुपरस्टार हैं, @diljitdosanjh' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बता दें प्रियंका इन दिनों लॉस एंजिल्स में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में दोस्त लिली के साथ दिलजीत के कॉन्सर्ट में पहुंची थी। इस दौरान दोनों खूब एंजॉय करती नजर आईं थी। लिली और प्रियंका कभी-कभी लॉस एंजिल्स में समारोहों और पार्टियों के लिए एक साथ आती हैं। 
PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News