शादी का घर...भाई के संगीत में ''देसी गर्ल'' लगाएंगी ठुमके, प्रियंका ने दिखाईं रिहर्सल से फैमिली लंच तक की खूबसूरत तस्वीरें

Tuesday, Feb 04, 2025-12:22 PM (IST)

मुंबई:'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इस समय इंडिया में हैं। प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा संग भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी अटैंड करने आई हैं।  सिद्धार्थ चोपड़ा जल्द ही अपनी मंगेतर Neelam Upadhyaya संग सात फेरे लेने वाले हैं। ऐसे में चोपड़ा फैमिली जोर-शोर से तैयारियों में जुट गया है। प्रियंका भी काम से ब्रेक लेकर भाई की शादी में धमाल मचाने के लिए मुंबई लौट आईं हैं।  उन्होंने सोशल मीडिया पर झलक दिखाई है कि कैसे पूरा परिवार शादी के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।

PunjabKesari


उन्होंने अपनी लाडली की एक फोटो शेयर की, जहां खिड़की से वो समंदर का खूबसूरत नजारा देख रही है।

PunjabKesari

प्रियंका ने डांस रिहर्सल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'शादी का घर..!! और और यह कल से शुरू हो रहा है। मेरे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय के साथ है। संगीत की प्रैक्टिस से लेकर फैमिली जैम तक। घर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरा दिल भर गया है और मेरा शेड्यूल भी।'

PunjabKesari



अपनी बात जारी रखते हुए पीसी आगे लिखती हैं- 'किसने कहा कि शादी आसान होती है? किसी ने नहीं... लेकिन क्या यह मजेदार है? बिल्कुल! अगले कुछ दिनों का बेसब्री से इंतजार है।'

PunjabKesari

प्रियंका की बेटी मालती भी शादी वाले घर में अपने गेम में बिजी दिखीं।बीते दिनों प्रियंका हैदराबाद में थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एसएस राजामौली की अगली फिल्म के लिए 30 करोड़ की डील की है। इसमें महेश बाबू नजर आएंगे।

PunjabKesari

सिद्धार्थ ने पिछले साल नीलम उपाध्याय से सगाई की थी।नीलम उपाध्याय भी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया है। इससे पहले प्रियंका के भाई सिद्धार्थ की सगाई इशिता कुमार और कनिका माथुर से हुई थी लेकिन दोनों ही बार उनकी सगाई टूट गई।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News