सच में प्रियंका चोपड़ा ने कराई नाक की सर्जरी? फोटो पर लोगों ने उठाए कई सवाल

Saturday, Jun 10, 2017-11:21 AM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका से मुंबई लौटी हैं।  प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसमें उनकी नाक को लेकर सोशल साइट पर यूजर्स ने कुछ सवाल किए हैं। वह प्रियंका से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है? दरअसल, पहले भी प्रियंका की नाक को लेकर सवाल उठ चुके हैं।

PunjabKesari

बता दें कि इसी साल फरवरी में प्रियंका ने अमेरिकी चैट शो 'द व्यू' में पर्सनल लाइफ के कुछ सीक्रेट्स शेयर किए थे। प्रियंका ने बताया कि मिस वर्ल्ड रहने के बाद भी जब उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की जब वे एक फिल्म प्रोड्यूसर के पास गईं, तो उसने उनका काफी मजाक बनाया। प्रियंका ने बताया "उस प्रोड्यूसर का कहना था कि मेरे नाक ठीक नहीं है, मेरी बॉडी की शेप अच्छा नहीं है।"

PunjabKesari

प्रियंका ने एक शो में कहा था कि ये उनकी ऑरिजनल नाक है। प्रियंका ने कहा, "लोगों को लगता है कि मैंने काफी सर्जरी कराई है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।"

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News