एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के साथ दिए पोज, ''देसी गर्ल'' के स्वीट जेस्चर ने जीता सबका दिल
Thursday, Mar 26, 2026-04:16 PM (IST)
मुंबई. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इटली में आयोजित Bvlgari शोकेस में अपने शानदार अंदाज से सुर्खियां बटोरने के बाद अब भारत लौट आई हैं। गुरुवार को प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वो फैंस के प्रति अपने स्वीट जेस्चर से सबका दिल जीतती नजर आईं। इस दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आती हैं तो वह एक के बाद एक फैन के साथ प्यार से पोज देती हैं। इस दौरान उनका लुक बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश था। उन्होंने सिल्वर साटन शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी, जिसे उन्होंने डेनिम कैप और बड़े राउंड ग्लासेस के साथ पूरा किया।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त प्रियंका ने पैपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। उनका यह विनम्र व्यवहार एक बार फिर लोगों का दिल जीत गया।
प्रियंका के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरीं। कई यूजर्स ने उनके व्यवहार को जमीन से जुड़ा बताया। किसी ने उन्हें “बहुत विनम्र” कहा, तो किसी ने “देसी गर्ल” की असली पहचान बताया।
आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं, जो एक पाइरेट एक्शन-एडवेंचर फिल्म है और फिलहाल प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। अब वह जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। उनकी अगली फिल्म ‘वाराणसी’ है, जिसका निर्देशन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
