अभी से फैशन मैगजीन पढ़ती है प्रियंका की लाडली, मालती को रेस्टोरेंट लेकर पहुंची एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Saturday, Dec 10, 2022-05:16 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफैशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर रखती है। काम के बाद वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताने के लिए निकाल ही लेती हैं। इसी बीच पीसी को हाल ही में बेटी मालती मैरी के साथ समय बिताते देखा गया। बेटी संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

 PunjabKesari


इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को गोद में लिए बैठी हैं। इस दौरान मालती एक मैगजीन के पन्ने पलट रही है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने पति निक जोनस को टैग कर लिखा ‘ओह बॉय’.

PunjabKesari


वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद लिए लॉस एंजिल्स के एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह ब्लैक कलर के वूलेन कोट में गॉर्जियस लग रही हैं, जबकि उनकी लाडो पूरे गर्म कपड़ों में नजर आ रही हैं। रेस्टोरेंट के बाहर क्लिक की गई इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा ‘लंच के लिए शुक्रिया।’

 

 

 


बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद कपल ने सेरेगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News