नींद में ही चली गई हॉलीवुड दिग्गज रॉबर्ट रेडफोर्ड की जान, एक्टर के निधन की खबप सुन टूटा प्रियंका से करीना कपूर तक का दिल
Wednesday, Sep 17, 2025-10:01 AM (IST)

मुंबई: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-डायेरक्टर और ऑस्कर विनर रॉबर्ट रेडफोर्ड का 89 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बीते मंगलवार को यूटा स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। उनके प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि ‘सनडांस’ के संस्थापक और स्वतंत्र सिनेमा के जनक की नींद में ही जान चली गई।
प्रचारक सिंडी बर्गर ने एक बयान में कहा, 'रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन उताह के पहाड़ों में स्थित उनके आवास पर हुआ। वह स्थान जिसे वह प्यार करते थे और जहां वह अपने प्रियजनों के बीच थे।' बयान में रेडफोर्ड के निधन के कारण का उल्लेख नहीं किया गया।रॉबर्ट रेडफोर्ड के निधन से इंडस्ट्री सदमे में है।बॉलीवुड स्टार्स भी सदमे में हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक ने शोक जताया है।
करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा- 'कहानी सुनाना जरूरी है। रॉबर्ड रेडफोर्ड।' उन्होंने एक और फोटो शेयर की और लिखा, 'इन पावर लीजेंड।'
अनिल कपूर ने एक्स पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा 'रॉबर्ट रेडफोर्ड को श्रद्धांजलि। 'बेयरफुट इन द पार्क' से लेकर 'द ग्रेट गैट्सबी' तक उन्होंने कई अच्छी फिल्में बनाईं। वह अब तक के सबसे खूबसूरत और आकर्षक व्यक्तियों में से एक थे। उनका व्यक्तित्व और मुस्कान अतुलनीय है।'
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रॉबर्ट रेडफोर्ड की एक तस्वीर साझा की और लिखा 'रॉबर्ट रेडफोर्ड 1936-2025 आइकॉन।' सोनम कपूर ने रॉबर्ट रेडफोर्ड की एक तस्वीर साझा की और लिखा 'श्रद्धांजलि।'
नरगिस फाखरी, अनुराग कश्यप तक ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। निरगिस फाखरी ने लिखा 'रॉबर्ट रेडफोर्ड को याद कर रही हूं। उस फिल्म का एक लुक जो उन्हें परिभाषित करती है।'
1960 के दशक में प्रसिद्धि की ऊंचाइयों को छूते हुए, रॉबर्ट रेडफोर्ड 1970 के दशक के हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक बन गए। उन्होंने 'द कैंडिडेट', 'ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन' और 'द वे वी वेयर' जैसी हिट फिल्में दीं। उन्होंने 'र्डिनरी पीपल' (1980) के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अकादमी पुरस्कार जीता।