विदेश की धरती पर बैठी प्रियंका ने फैंस को दी होली की शुभकामनाएं, रंगों में सराबोर पति निक संग रोमांटिक होती आईं नजर

Wednesday, Mar 04, 2026-06:46 PM (IST)

मुंबई. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा विदेश की धरती में रहकर भी अपनी फैमिली के साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ इंडिया के हर त्योहार मनाती नजर आती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने होली का त्योहार भी पति संग बेहद खास अंदाज़ में मनाया। निकयांका की होली सेलिब्रेशन की तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई और फैंस इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।


दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को होली की शुभकामनाएं देते हुए पति संग अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-मेरी पसंदीदा होली की यादों में से एक की एक छोटी सी झलक। सभी को होली की शुभकामनाएँ!

 

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

तस्वीर में प्रियंका बेहद खुश नजर आ रही हैं। वह निक जोनस के कंधे पर हाथ रखे हुए मुस्कुरा रही हैं। दोनों रंगों से सराबोर दिख रहे हैं। फोटो में कपल की केमिस्ट्री और त्योहार का उत्साह साफ झलक रहा है।


इस मौके पर प्रियंका ने कैजुअल आउटफिट चुना, वहीं निक भी सिंपल और फेस्टिव मूड में दिखाई दिए। फैंस को दोनों का यह अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है और पोस्ट पर लगातार लाइक्स व कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है।
काम की बात करें तो इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी हालिया रिलीज फिल्म The Bluff को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हुई है।

 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News