''हमारा रिश्ता खत्म होने का इंतजार..निक से अलग होने की अफवाहों पर प्रियंका ने किया रिएक्ट, बोलीं- यह बहुत दुख देने वाला था
Thursday, Feb 12, 2026-01:42 PM (IST)
मुंबई. सोशल मीडिया पर अक्सर ग्लैमर वर्ल्ड के सितारों की डेटिंग, शादी और तलाक की अफवाहें सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनकी अब तक अलग होने की अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन वे इन अटकलों का जवाब भी अच्छे से देना जानते हैं। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल ने एक वक्त अपने पति निक जोनस से अलग होने की अफवाहें उड़ने पर अपनी चुप्पी तोड़ी और करारा जवाब देकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी। महीनों की डेटिंग के बाद ही उनकी अचानक शादी पर कई सवाल उठे थे। उनके एज गैप, इंटरकल्चरल वेडिंग और बैकग्राउंड्स को लेकर भी भी उन्हें ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं, जब निकयांका के अलग होने की अफवाह उड़ी तो यह भी कहा गया कि वे सिर्फ अच्छे कपल होने का दिखावा करते हैं।

अब हाल ही में प्रियंका ने उन सब अफवाहों और स्क्रूटनी को लेकर एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी और कहा-हम आठ साल से साथ हैं। अगर लोग हमारे रिश्ते के खत्म होने का इंतजार करते रहना चाहते हैं तो यह उनकी मर्जी है। मैंने इसके बारे में सोचना बंद कर दिया। मुझे नहीं पता कि हममें ऐसा क्या था जो लोगों को बुरा लगता था। मुझे लगता है कि इसका एक इंटरकल्चरल नेचर था- अलग-अलग देश, अलग-अलग धर्म, उम्र का अंतर।

एक्ट्रेस ने कहा- यह बहुत दुख देने वाला था। हम दोनों बाहर देखने के बजाय, बस एक-दूसरे को देखते रहे और सोचा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।' तो अब यह सब कुछ पानी की तरह है।
आगे प्रियंका ने कहा- हमने मिलने के छह महीने के अंदर ही बहुत जल्दी शादी कर ली। जब मैंने उनसे शादी की तो मुझे लग ही नहीं रहा था कि यह सच है क्योंकि मुझे लगा, यह पागलपन है। यह दिखावा है लेकिन निक में पूरी ईमानदारी है। यह मुझे हर दिन इंस्पायर करती है।
इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और सास-ससुर की तारीफ भी की और कहा कि निक के माता-पिता अच्छे शांत और संत की तरह हैं, इसलिए उनके पति भी वैसे ही हैं।
