Oscar के रेड कार्पेट पर पति निक संग छाई प्रियंका, थाई स्लिट ऑफ-शोल्डर व्हाइट गाउन में लगाया बोल्डनेस का तड़का
Monday, Mar 16, 2026-09:02 AM (IST)
एंटरटेनमेंट डेस्क. हॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर अवॉर्ड एक बार फिर सुर्खियों में रहा, और इस बार भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मौजूदगी से देश का गौरव बढ़ाया। 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिलिस के प्रसिद्ध डॉल्बी थिएटर में हुआ, जिसे भारत में 16 मार्च को देखा गया। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग लाइमलाइट चुराती नजर आईं।

रेड कार्पेट पर प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज
रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का लुक बेहद आकर्षक रहा। उन्होंने मशहूर लग्जरी फैशन ब्रांड Dior का व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन पहना। यह गाउन ब्राइडल स्टाइल से प्रेरित लग रहा था और इसमें हाई थाई स्लिट फेदर जैसी डिटेलिंग उनके लुक को बोल्ड बना रही थी।

अपने आउटफिट को और एलिगेंट बनाने के लिए प्रियंका ने एक शानदार डायमंड नेकलेस पहना। बालों को खुले रखते हुए उन्होंने क्लासिक ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल में स्टाइल किया, जिससे उनका लुक बेहद ग्रेसफुल नजर आया।

सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की काफी तारीफ हुई। हालांकि कुछ लोगों ने इसे थोड़ा सिंपल बताया, लेकिन प्रियंका ने अपने आत्मविश्वास और स्टाइल से एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

निक जोनस के साथ रोमांटिक एंट्री
प्रियंका के साथ रेड कार्पेट पर निक जोनस भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्लासिक ब्लैक-एंड-व्हाइट सूट पहना, जो प्रियंका के व्हाइट गाउन के साथ परफेक्टली मैच कर रहा था। दोनों हाथों में हाथ डाले रेड कार्पेट पर पोज दिए और उनकी केमिस्ट्री ने फैंस और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह जोड़ी हमेशा की तरह बेहद एलिगेंट और रोमांटिक नजर आई।
फैंस को पसंद आई जोड़ी
ऑस्कर के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मौजूदगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई। उनके स्टाइल, उनकी केमिस्ट्री और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस को खूब प्रभावित किया।
