पति निक संग रोमांटिक ड्राइव पर निकलीं प्रियंका, निक संग एंजॉय किए ‘Passenger Princess’ मूमेंट्स
Friday, Mar 20, 2026-12:52 PM (IST)
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों अपनी बिजी शेड्यूल के बावजूद भी एक दूसरे संग टाइम स्पैंड करना नहीं भूलते। लगातार फिल्म और म्यूजिक प्रमोशन के साथ-साथ रेड कार्पेट अपीयरेंस में व्यस्त रहने के बाद इस कपल ने हाल ही में सुकून भरे कुछ पल साथ बिताने का फैसला किया और एक राइड पर निकले। इस दौरान का कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
क्वालिटी टाइम एंजॉय करता दिखा कपल
हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति निक जोनस के साथ कार राइड का आनंद लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका ‘पैसेंजर प्रिंसेस’ के अंदाज में बैठी दिखती हैं, जबकि निक गाड़ी चला रहे हैं।
इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट कलर का को-ऑर्ड सेट पहना है, जिसके साथ उन्होंने एक हैट कैरी की है। उनका लुक बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश लग रहा है। वहीं निक जोनस ने ब्लू टी-शर्ट और शॉर्ट्स में कैजुअल लुक अपनाया है।
वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “Mommy Daddy days are my favourite,” जिससे साफ है कि वह अपने परिवार के साथ बिताए गए इन पलों को कितना खास मानती हैं।
व्यस्त शेड्यूल के बीच मिला सुकून
पिछले कुछ समय से प्रियंका और निक अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त थे। प्रियंका अपनी हालिया फिल्म ‘The Bluff’ के प्रमोशन में लगी हुई थीं, जबकि निक अपने नए म्यूजिक एल्बम ‘Sunday Best’ को लेकर चर्चा में थे। काम के साथ-साथ दोनों ने अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। Golden Globe Awards और Academy Awards जैसे बड़े मंचों पर इस कपल ने अपने स्टाइल और प्रेजेंस से सबका ध्यान खींचा। ऑस्कर के दौरान प्रियंका ने प्रेजेंटर के रूप में भी भूमिका निभाई।
