''गजनी'' प्रोड्यूसर मधु मंटेना के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, पत्नी ईरा त्रिवेदी संग खास अंदाज में दी गुड न्यूज
Monday, Mar 23, 2026-10:09 AM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। फिल्म गजनी के प्रोड्यूसर मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। ईरा ने एक प्यारे से बेबी को जन्म दिया है। यह खुशखबरी कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है।

ईरा ने दिया बेटे को जन्म
ईरा त्रिवेदी ने ईद के दिन यानी 21 मार्च को अपने बच्चे को जन्म दिया और अब यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बच्चे के पैर का निशान शेयर किया है। इसके साथ ही भगवान कृष्ण की फोटो भी है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हे कृष्ण, इस डिवाइन ब्लेसिंग के साथ हमारी जिंदगी को प्यार और रोशनी से भरने के लिए आपका शुक्रिया। ईरा और मैंने कल नवरात्रि के पवित्र दिनों और ईद के मौके पर अपने बच्चे का स्वागत किया।'
हालांकि इस पोस्ट में ईरा ने यह नहीं बताया कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है या बेटी को, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पोस्ट में भगवान कृष्ण की फोटो लगाई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक बेटे के माता- पिता बने हैं।

कपल के इस पोस्ट के बाद से ही लगातार फैंस और सेलेब्स लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि मधु मंटेना और ईरा त्रिवेदी ने साल 2023 में शादी रचाई थी। ईरा से शादी करने से पहले मधु ने साल 2015 में मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता के साथ शादी की थी, लेकिन कुछ सालों में दोनों अलग हो गए थे। साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद मधु ने ईरा त्रिवेदी से शादी रचाई।
