मुश्किलों में Yo Yo Honey Singh और Karan Aujla: गानों पर महिला आयोग ने लिया एक्शन, डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

Thursday, Aug 07, 2025-12:53 PM (IST)


मुंबई: म्यूजिक इंडस्ट्री के दो मशहूर पंजाबी सिंगर हनी सिंह और करण औजला मुसीबत में फंस गए हैं। यो यो हनी सिंह और करण औजला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। हनी सिंह और करण औजला के गाने पर कुछ आरोप लगाए गए हैं और पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया गया है। पिछले कई दिनों से करण औजला के गाने ‘MF गबरू’ पर विवाद चल रहा है। अब यही गाना उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

PunjabKesari
पंजाब राज्य महिला आयोग ने अब हनी सिंह और करण औजला पर कार्रवाई की मांग की है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने पंजाब के डीजीपी को इस मामले में पत्र लिखा और उनसे कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं अब हनी सिंह और करण औजला को 11 अगस्त 2025 यानी सोमवार को महिला आयोग के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है। इन दोनों पर आरोप है कि इनके गानों में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।


यो यो हनी सिंह के गाने ‘मिलियनेयर’ और करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ पर आपत्ति जताई गई है। इन दोनों पर अपने गानों में महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल करने का इल्जाम लगा है। कई दिनों से करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ पर बवाल चल रहा है। सिंगर के इस गाने को पंजाब की संस्कृति खिलाफ बताकर इसका विरोध किया जा रहा है। करण औजला के गाने ‘एमएफ गबरू’ को यूट्यूब पर 6 दिन के अंदर 34 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News